◾वन क्षेत्राधिकारी ने किया दावा – चलेगा छापेमारी अभियान
◾खनन में लिप्त तस्करों को चिह्नित कर होगी कार्रवाई
◾ पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे जेसबी से खदान में जुटे हैं माफिया
◾जिम्मेदारों की अनदेखी से तस्करों के हौसले हो रहे बुंलद
◾ मुख्यमंत्री व मताहतों के दावों की खुलेआम धज्जियां उडा़ रहे तस्कर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट – रामनगर – ओखलढुंगा मोटर मार्ग पर सेठी क्षेत्र में जेसीबी मशीन से खदान किए जाने के मामले में प्रशासन के बाद अब वन विभाग भी हरकत में आ गया है। वन क्षेत्राधिकारी कोसी रेंज ने मामले की जांच का दावा किया है। साफ कहा है की जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।
सेठी क्षेत्र में सड़क किनारे बरसाती गधेरे पर मशीन से खदान कर जंगल को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जेसीबी मशीन प्रतिबंधित होने के बावजूद खनन तस्कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा ने भी सख्त रुख अपना छापेमारी अभियान के निर्देश दिए हैं वहीं अब वन विभाग भी हरकत में आ गया है। कोसी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरु ने भी मामले में कार्रवाई की बात कही है। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार जंगलात को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। इधर खनन तस्करों के हौसले भी बुंलद है। पूर्व में व्यापारी नेता भरत आर्या खनन पर अंकुश की मांग उठा चुके हैं बावजूद अवैध खनन बेरोकटोक जारी है।
