◾ प्यूडा़ शक्ति केंद्र के मोना प्रथम व द्वितीय में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
◾आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारियों का किया गया आह्वान
◾केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने का अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
संगठनात्मक मजबूती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी तेज कर दी है। महत्वपूर्ण बैठक कर रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ शक्ति केंद्र के तहत बनाए गए बूथ समिति व पन्ना प्रमुख का सत्यापन किया गया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने पार्टी व संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
आगामी लोकसभा व निकाय चुनावो के मद्देनजर भाजपा मंडल गरमपानी के पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को जुट गए हैं। मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्यूडा़ शक्ति केंद्र के मोना प्रथम व द्वितीय में बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुख सत्यापन अभियान चलाया। मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बूथ समिति व पन्ना प्रमुख सत्यापन कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने कहा की कार्यकता ही संगठन व पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जन जन तक पहुंचाने की अपील की गई। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रभारी दीवान सिंह मेहरा, महामंत्री भगवत सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक दीवान सिंह जलाल, धीरज नेगी, उमेश बर्गली, हरेंद्र सिंह, ललित मोहन कपिल, गोविंद नेगी आदि मौजूद रहे।
