◾ मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत सतखोल व सिमराड़ गांव में हुए विभिन्न कार्यक्रम
◾स्मारक पट्टिका के अनावरण के बाद चलाया गया पौधरोपण अभियान
◾ गांव की महिलाओं ने दी पारंपरिक झोड़ा गायन की शानदार प्रस्तुति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत गांवों में भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान है। रामगढ़ ब्लाक के सतखोल तथा सिमराड़ गांव में योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले वीर सपूतों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महिलाओं ने पारंपरिक झोडा़ गायन की प्रस्तुति दी।
सिमराड़ गांव के प्राथमिक विद्यालय सिंगोली में मेरी माटी मेरा देश योजना का शुभारंभ हुआ। गांव के बलिदानी सपूत शहीद मेजर मनोज भंडारी को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। सतखोल गांव में ग्राम प्रधान पुष्पा नयाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। स्मारक पट्टिका का अनावरण कर देश की मजबूती को शपथ ली गई। ध्वजारोहण के बाद गांव में विभिन्न प्रजाती के औषधीय व फलदार पौधे रोप उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया गया। ग्राम प्रधान पुष्पा ने कहा की योजना से गांवो में देशभक्ति की अलख जगी है। महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक झोड़ा गायन की प्रस्तुति से समां बांधा। इस दौरान हेम राज नयाल, कमला बिष्ट, प्रियंका बिष्ट, लीला आर्या, उमेश पलड़िया, भगवती बिष्ट, महेंद्र आर्या, उमेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!