◾बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
◾कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾लक्ष्मी नारायण मंदिर आमबाडी़ व बढेरी महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान जारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बढेरी स्थित बढेरी महादेव मंदिर में भी संगीतमय शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भोलेनाथ के जयकारों से समूची कोसी घाटी गूंजायमान हो उठी।
कोसी घाटी में इन दिनों धार्मिक अनुष्ठानो से भक्ती की रसधार बह रही है। मंगलवार सुबह विधि विधान से आमबाडी़ व घंघरेठी गांव के समीप जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरु हुए। मंहत भगवान गिरी की देखरेख में धर्माचार्यो ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली ने समां बांधा। कथा व्यास आचार्य खजान पंत ने भगवान शंकर की लीलाओं का वर्णन कर कहा की भगवान शिव की अराधना से तमाम कष्टों का निवारण होता है। कथा सुनने आसपास को तिवाड़ीगांव, रतौडा़, नैनीचैक, घोड़िया हल्सों, बेतालघाट, रोपा, अमेल, सेठी, बसगांव, सोनगांव, वर्धो, बढेरी, सिमलखा समेत तमाम गांवों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। चौदह अगस्त को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस दौरान दीवान सिंह ,धीरज महरा, जीवन वर्मा , भुवन बिष्ट , प्रताप बोहरा, चंपा जलाल, सुनील बिष्ट ,ललित बोहरा , सूरज जलाल ,दीपक खंडूरी, प्रमोद तिवाड़ी, नितिन महरा आदि मौजूद रहे। इधर बढेरी गांव स्थित बढेरी महादेव मंदिर में भी संगीतमय शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ जारी है।

error: Content is protected !!