◾आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾ देवडांगरो ने दिया क्षेत्रवासियों को आर्शीवाद
◾गुरु गोरखनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के अमेल ग्राम पंचायत के तोक खैराली में बाइस दिनी बैसी का विशाल भंडारे के साथ पारायण हो गया। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देव डांगरो ने क्षेत्र के लोगों को सुख, शांति व समृद्धि का आशिर्वाद दिया।
खैराली गांव स्थित गुरु गोरखनाथ की धूणी में बाइस दिनी बैसी के बाईसवें दिन सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना हुई। पूजा अर्चना के बाद गुरु गोरखनाथ को विशेष भोग लगाया गया। गांवों से सैकड़ों की सख्या में लोग देव डांगरो से आर्शीवाद लेने पहुंचे। गुरु गोरखनाथ के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। सावन माह में हुई बैसी में प्रवासियो ने भी गांव पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। सोमवार को विशाल भंडारे के साथ बैसी का पारायण हो गया। जिला पंचायत सदस्य मंजू आर्या, ग्राम प्रधान पूजा फुलारा, शेखर फुलारा आदि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

error: Content is protected !!