◾ पूर्व में दो नौनिहाल ऑल इंडिया सैनिक स्कूल चयन परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण
◾ नौनिहालों के चयन पर क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
◾गणतंत्र दिवस के दिन मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ गांव स्थित आरोही बाल संसार विद्यालय के तीन नौनिहालो का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। मेधावियों के चयन पर अभिभावकों ने खुशी जताई है। इसी वर्ष विद्यालय के दो नौनिहाल ऑल इंडिया सैनिक स्कूल चयन परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं।
प्यूडा़ गांव स्थित आरोही बाल संसार विद्यालय में अध्ययनरत कल्पना बिष्ट, दिशा आर्या तथा पियूष आर्या ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। तीनों मेधावियों का चयन कक्षा छह के लिए हुआ है। विद्यार्थियों के चयनित होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आरोही संस्था नौनिहालों को सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। इसी वर्ष विद्यालय के दो मेधावी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल चयन परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। पांचवीं कक्षा में परीक्षाओं की तैयारी में शिक्षिका हेमा बिष्ट का अहम योगदान रहा है। संस्था के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी ने सफल मेधावियों को बधाई दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। पंद्रह अगस्त को मेधावियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
