◾ महेंद्र को मिली ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी
◾बेतालघाट में हुई गोस्वामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक
◾ जनहित के कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का लिया गया निर्णय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट स्थित सभागार में गोस्वामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समाज हित तथा जनहित के कार्यों में भागीदारी का निर्णय लिया गया। छडा़ खैरना के ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
रविवार को बेतालघाट में हुई गोस्वामी समाज की बैठक में वक्ताओं ने आदि गुरु शंकराचार्य के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की समाज के उत्थान को सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। तय हुआ की जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की जाएगी। संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि गोस्वामी ने कहा की गोस्वामी समाज की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में संगठन के भविष्य में होने वाले कार्यक्रमो पर भी रणनीति तैयार की गई। ग्राम प्रधान छड़ा खैरना प्रेम नाथ गोस्वामी को संगठन का बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष जबकि सचिव की जिम्मेदारी महेंद्र गोस्वामी को सौपी गई। इस दौरान देव नाथ गोस्वामी, प्रकाश नाथ, जगदीश नाथ, रमेश नाथ गोस्वामी , शंकर गिरी, महेंद्र गिरी, त्रिभुवन पुरी आदि मौजूद रहे।
