◾ मल्ला रामगढ़ के नैकाना क्षेत्र की घटना
◾ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा
◾ हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के गांव में पसरा मातम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मल्ला रामगढ़ क्षेत्र में कार असंतुलित होकर नदी की ओर जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। घटना से मृतक के गांव में मातम पसर गया है जबकि स्वजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
सोमवार को चौकी प्रभारी रामगढ़ देवेंद्र सिंह राणा को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित नेगी ने नैकाना पुल के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी। चौकी प्रभारी देवेंद्र मय टीम मौके पर पहुंचे। नदी में पलटे वाहन के अंदर फंसे गोविंद सिंह कार्की (48 वर्ष ) पुत्र देव सिंह कार्की को स्थानीय लोगों की मदद से बामुश्किल बाहर निकाल निजी वाहन से सीएचसी रामगढ़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। वाहन के रात में ही दुर्घटनाग्रस्त होने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा। घटना से मृतक के गांव में मातम पसर गया है।

error: Content is protected !!