◾16 चालान कर वसूला गया छह हजार रुपये जुर्माना
◾एकाएक चले पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
◾चौकी प्रभारी ने नियमों की जानकारी दे पालन करने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चौकी पुलिस खैरना ने शिंकजा कस दिया है। पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर नौ एमबी एक्ट तथा सात पुलिस एक्ट के चालान कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। एकाएक चैकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने, अधूरे कागजात तथा ओवरलोडिंग पर नौ वाहन चालकों के एमबी एक्ट में चालान किए गए जबकि शांति व्यवस्था भंग करने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर सात लोगों के पुलिस एक्ट में चालान किया गया। कुल सोलह चालान कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने वाहन चालकों को यातायात के नियमो की जानकारी दे नियमों का पालन करने का आह्वान किया। साफ कहा की चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमो का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!