◾खैरना बाजार में पुलिस को घुमती मिली बुजुर्ग
◾नाम पता बताने में थी असमर्थ
◾ पुलिस ने जुटाई जानकारी, स्वजनों को सौंपा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेहतर कार्यों से हमेशा चर्चा में रहने वाली खैरना पुलिस ने रास्ता भटक गई बुजुर्ग महिला को स्वजनो के सुपुर्द कर दिया। बुजुर्ग महिला खैरना बाजार क्षेत्र में घूम रही थी। भवाली से स्वजनों को बुलाकर बुजुर्ग को सौंपा गया। आमा के सकुशल मिलने से स्वजनों ने भी राहत की सांस ली।
दरअसल खैरना बाजार क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के इधर उधर घुमने की सूचना खैरना चौकी पुलिस को मिली। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार बगैर समय गवांए बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे। नाम व पता पूछा पर बुजुर्ग महिला कुछ भी ठीक ठीक नहीं बता सकी। चौकी प्रभारी ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कराई। शनिवार को तिरछाखेत, भवाली से स्वजन चौकी पहुंच गए। आमा के सकुशल मिलने पर स्वजनों ने राहत की सांस ली। स्वजनो के अनुसार आमा की याददाश्त कमजोर हो चुकी है। सुबह से ही वह घर से गायब थी। स्वजनों ने खैरना चौकी पुलिस का भी आभार जताया।
