बाबा नीम करौली के दर पर अपर्णा यादव ने टेका मत्था
◾पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना
◾मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
◾मुलायम सिंह की बहू अपर्णा पहुंची कैंची धाम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेक पूजा अर्चना की। ध्यान लगा हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर पहुंचकर अपर्णा खुश नजर आई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपर्णा का स्वागत किया।
बाबा नीम करौली के भक्तों में खिलाड़ियों, राजनितिज्ञो, फिल्मी हस्तियों के साथ ही अब अपर्णा यादव का नाम भी जुड़ गया है। शनिवार को सपा सुप्रीमो स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव कैंची धाम पहुंची। स्वजनों साथ पहुंची अपर्णा ने मंदिर में बाबा के दर पर मत्था टेक पूजा अर्चना की। हनुमान चालीसा का पाठ कर देश, प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यू से बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। मंदिर में पहुंचने के बाद अपर्णा बेहद खुश नजर आई। इससे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपर्णा यादव का स्वागत किया।
