◾ किशोरावस्था व अपराध विषय पर बेतालघाट में हुई कार्यशाला
◾ यातायात, साइबर अपराध के साथ ही विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
◾नशे से दूर रहने का भी किया गया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में किशोरावस्था व अपराध विषय पर कार्यशाला हुई। विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी दे भविष्य के लिए गंभीर होने का आह्वान किया गया। कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही नशे से दूर रहने की अपील भी की गई।
सोमवार को विद्यालय सभागार में हुई कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य इप्सिता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया । विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य इप्सिता सिंह ने कहा की युवावस्था भविष्य के निर्माण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है इसलिए युवाओं को बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्णय लेने की जरूरत होती है। उन्हें अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित कर तय लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया। कहा की मेहनत व लगन से प्रत्येक लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। एसआई मेहनाज अंसारी ने यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों से फेसबुक से दूर रहने के साथ ही साइबर अपराधों से बचने को जागरूक किया। पास्को एक्ट के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी । विधि की छात्रा शताक्षी शर्मा ने कहा की युवावस्था कच्चे घड़े के समान है इसलिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट सहित कई महत्वपूर्ण कानूनी नियमों की जानकारी दी। संचालन सत्यदेव ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

error: Content is protected !!