◾ एक साथ कई मवेशियों के लंपी बिमारी की जद में आने से हड़कंप
◾ चालीस से ज्यादा मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच कर बांटी गई दवाईयां
◾पशुपालको को भी दिए गए विशेष अहतियात बरतने के निर्देश
◾बिमार मवेशियों को फिलहाल जंगल भेजने पर रोक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के बादरकोट तथा तल्लाकोट गांव में एक साथ कई मवेशियों के लंपी बिमारी के चपेट में आने से हड़कंप मच गया है। हरकत में आई पशुपालन विभाग की टीम ने दोनों गांवों में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की। निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। पशुपालको को विशेष अहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। पशुचिकित्साधिकारी डा. नेहा चौधरी के अनुसार करीब चालीस पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई है। लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
बादरकोट तथा तल्लाकोट गांव में एक साथ कई मवेशियों के बिमार होने तथा दो मवेशियों के दम तोड़ देने की सूचना पर सोमवार को पशुचिकित्साधिकारी सिमलखा डा. नेहा चौधरी की अगुवाई में पशुपालन विभाग की टीम गांवों में पहुंची। लंपी बिमारी से जूझ रहे मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बादरकोट गांव में बीस तथा तल्लाकोट गांव में भी बीस बिमार मवेशियों का उपचार किया गया। विभागीय टीम ने पशुपालकों को भी विशेष अहतियात बरतने को कहा। स्वस्थ पशुओं को बीमार मवेशियों से दूर रखने, खान पान का विशेष ध्यान रखने के साथ ही कुछ दिन मवेशियों को जंगल न भेजने के निर्देश दिए। पशुचिकित्साधिकारी डा. नेहा चौधरी के अनुसार लगातार मानिटरिग भी की जाएगी। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी अमित जोशी, राकेश कुमार, गोविंद रौतेला आदि मौजूद रहे।
