◾स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने किया बच्चों व बुजुर्गों का उपचार
◾गांवों के लोगों से विशेष अहतियात बरतने का आह्वान
◾प्रभारी चिकित्साधिकारी बोले – लगातार की जाएगी मॉनिटरिंग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में बच्चों तथा बुजुर्गों में आई फ्लू जैसे लक्षण पाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीएचसी बेतालघाट के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की। विशेष अहतियात बरतने के भी निर्देश दिए। चिकित्सा प्रभारी डा. योगेश कुमार के अनुसार रिपोर्ट मंगाई गई है। गांवों की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

बेतालघाट ब्लॉक के बिसगुली, कटिमी गजार तथा तल्ली व मल्ली सेठी गांव में पिछले कुछ दिनों से बच्चों व बुजुर्गों को आंखों में खुजली के साथ ही सूजन व आंखें लाल होने की शिकायत हुई। स्कूली नौनिहाल भी चपेट में आने लगे। क्षेत्र के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम गोस्वामी ने सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम व आशा कार्यकर्ता की अगुवाई में दो टीमें गठित कर गांवों को रवाना की। सोमवार को गांवों में विशेष शिविर लगाकर तैंतीस लोगों की आंखों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। 19 लोगों में आई फ्लू जैसे लक्षण पाए जाने पर विशेष अहतियात के साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा प्रभारी डा. योगेश कुमार के अनुसार रिपोर्ट मंगवाई गई है। हालात न बिगड़े इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

error: Content is protected !!