◾पातली बाजार में पहली बार अस्तित्व में आया व्यापारिक संगठन
◾ जल्द कार्यकारिणी विस्तार व युवा इकाई भी होगी गठित
◾ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को संघर्ष का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार का नई इकाईयों के गठन का अभियान तेज हो गया है। तमाम क्षेत्रों में नई इकाईयों के गठन के बाद अब रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर पातली बाजार क्षेत्र में संगठन ने कार्यकारिणी गठित कर दी है। व्यापारी आंनद सिंह नेगी को अध्यक्ष जबकि मनीष नेगी व फकीर सिंह राणा को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया है।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठनात्मक मजबूती को नई कार्यकारिणी गठन को चले अभियान के तहत पातली बाजार क्षेत्र में संगठन की कार्यकारिणी गठित कर दी है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रदेश संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव तथा प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता की संस्तुति पर पातली के व्यापारी आंनद सिंह नेगी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि संतोष परिहार को उपाध्यक्ष तथा मनीष नेगी व फकीर सिंह राणा को महामंत्री, महेंद्र सिंह को उपसचिव व भुवन सिंह राणा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष आंनद नेगी के अनुसार जल्द ही कार्यकारिणी विस्तार के साथ ही युवा इकाई का गठन भी कर लिया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को संघर्ष का आह्वान किया। पातली बाजार में नई इकाई के अस्तित्व में आने पर भुजान ईकाई अध्यक्ष कुलदीप सिंह, टूनाकोट सुनील मेहरा, गरमपानी मनीष तिवारी, छडा़ दीवान सिंह, चमड़ियां विक्रम सिंह आदि ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!