◾जीआइसी धनियाकोट व सिमलखा में चला पौधरोपण अभियान
◾भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोपे विभिन्न प्रजाति के पौधे
◾ रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पौधरोपण महाअभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीआइसी धनियाकोट तथा सिमलखा परिसर में पौधरोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने धरा को हरा भरा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था को जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द आपूर्ति दुरुस्त करने को कहा।
गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीआइसी धनियाकोट व सिमलखा में बांज, आंवला, तेजपत्ता, नींबू, आम, अमरुद, तिमूर समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। जिलाध्यक्ष ने नौनिहालों को पौधरोपण का महत्व बता रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का आह्वान भी किया। अभिभावकों की मांग पर जल संस्थान के अधिकारियों से विद्यालयो में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने को भी कहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने कहा की प्राकृतिक संपदा को बचाना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों में भी पौधरोपण अभियान चलाने की अपील की। इस दौरान जिला महामंत्री नवीन भट्ट, उपाध्यक्ष लाखन निगलटिया, रमेश सुयाल, गोविंद नेगी, दीवान सिंह जलाल, नीरज बिष्ट, कुंदन सिंह जीना, पूरन सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
