◾ घटना से पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप
◾ सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी नदी में पानी लेने गए युवक को सांप ने डस लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वजन युवक को सीएचसी गरमपानी लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
बुधवार को दोपहर खैरना निवासी व्यापारी राजेंद्र नेगी का पुत्र मयंक घर के ठीक पीछे बहने वाली कोसी नदी में पानी लेने पहुंचा। युवक पानी लेकर वापस लौट ही रहा था कि तभी पत्थर के नीचे छुपे बैठे सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने का एहसास होने पर मयंक दर्द से कराह उठा। जानकारी स्वजनों को दी गई। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के कई व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। निजी वाहन से मंयक को सीएचसी गरमपानी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!