◾सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में हुआ जलाभिषेक
◾भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल हुआ गुंजायमान
◾देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में हरेला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। बुजुर्गों ने बच्चों को आर्शीवचन दिए। सावन का पहला सोमवार होने के चलते शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा।
सोमवार को कोसी घाटी का माहौल भक्तिमय बना रहा। हरेला पर्व पर गांव गांव विशेष पूजा अर्चना हुई तो वहीं शिव मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। सुबह घरों में विधि विधान से हरेला काट देवी देवताओं को अर्पित किया गया। सुख, समृद्धि व शांति को प्रार्थना की गई। विभिन्न पकवान भी बने। सावन का पहला सोमवार होने से मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। दिन भर भोलेनाथ के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा।
