◾रोपे गए विभिन्न प्रजाती के दो सौ से ज्यादा पौधे
◾रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का किया गया आह्वान
◾गांवों के वाशिंदों ने की बढ़ चढ़ कर भागीदारी
◾ टूनाकोट, तिपोला समेत बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
हरेला पर्व पर गांवों में पौधरोपण महाअभियान के तहत विभिन्न प्रजाती के पौधे रोपे गए। रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया। विभिन्न गांवों में हुए कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाती के सैकड़ों पौधे रोपे गए।
सोमवार को गांवों में पौधरोपण अभियान के तहत उतीस, बांज, काफल, देवदार समेत विभिन्न प्रजातियों के दो सौ से ज्यादा पौधे रोपे गए। समीपवर्ती टूनाकोट व तिपोला गांव में भाजपा मंडल महामंत्री सुनील मेहरा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। गांव के आसपास पौधे रोप सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहित गोस्वामी, राजेंद्र सिंह मेहरा, हरीश सिंह, प्रताप सिंह, नंदन सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनीता मेहरा, उषा देवी, विमला देवी, सरस्वती देवी, मधुली देवी, पूरन सिंह आदि जुटे रहे। इधर नौघर, रानीबाग, बिनकोट, तौराड़, आदि गांवों में जानकी लोहिया के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
