◾ विभागीय अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
◾ ग्राम प्रधान ने किया योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
◾ सुयालबाडी़ क्षेत्र में भी हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में हुए कार्यक्रम में किसानों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान ने गांव में समय समय पर शिविर लगाए जाने की मांग उठाई।
सोमवार को ब्यासी ग्राम पंचायत में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मंजू आर्या ने की। उद्यान विभाग के प्रभारी दीपक साह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान प्रभारी ने किसानों को बरसात में होने वाली बीमारियों की जानकारी दे उपज को बचाने के तौर तरीके बताए। कहा की सटीक जानकारी से उपज की बेहतर पैदावार की जा सकती है। अनुदान में मिलने वाले विभिन्न बीज तथा कृर्षि यंत्रों की जानकारी भी दी गई। ग्राम प्रधान मंजू ने कहा की ऐसे कार्यक्रम से गांव के लोग लाभान्वित होते हैं। ग्राम प्रधान ने क्षेत्रवासियों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। बाद में किसानों को निशुल्क फलदार पौधे भी वितरित किए गए।इस दौरान गांव के तमाम किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। इधर सुयालबाडी़ क्षेत्र में भी उद्यान विभाग के तत्वाधान में किसानों को संतरे के पौधे वितरित करने के साथ ही पौधरोपण भी किया गया। यहां ग्राम प्रधान हंसा सुयाल, उद्यान प्रभारी कुंदन सिंह डसीला, राजेंद्र कुमार, रमेश सुयाल, प्रयाग दत्त सुयाल, मदन मोहन सुयाल, विजय सुयाल, अंकित सुयाल, कैलाश सुयाल, पूरन रौतेला, घनश्याम सुयाल आदि जुटे रहे।
