◾सुयालबाडी़ बाजार में अतिक्रमण पर गरजेगा पीला पंजा
◾लाखों रुपये लिया मुआवजा पर नहीं हटाया अतिक्रमण
◾एसडीएम ने दी चेतावनी – खुद नहीं हटाया तो किया जाएगा ध्वस्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी क्षेत्र में चौड़ीकरण की जद में आने वाले वाले व्यवसायियों ने लाखों रूपये मुआवजा तो ले लिया पर अतिक्रमण नहीं हटाया। एनएच विभाग ने नोटिस भी जारी किए पर कब्जा नहीं हटाया गया। अब प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को सख्त रुख अपना लिया है। एसडीएम पारितोष वर्मा के अनुसार यदि जल्द खुद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो फिर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जाएगा।
दरअसल अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट से क्वारब क्षेत्र तक हाइवे चौड़ीकरण का कार्य किया गया। चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों, दुकानों व कृर्षि भूमि का समुचित मुआवजा भी बांटा गया। सुयालबाडी़ क्षेत्र में 50 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा लेने के बावजूद कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। समुचित जगह न मिलने से एनएच का कार्य भी प्रभावित हो गया। विभाग ने नोटिस भी जारी किया पर अतिक्रमणकारी जिद पर अडे़ हुए हैं। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई को अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। एसडीएम कोश्या कुटोली ने चेतावनी दी है की यदि जल्द अतिक्रमणकारियों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो फिर अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!