◾ पुलिस, प्रशासन तथा एनएच के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
◾ अत्यधिक बारिश में आवाजाही की जा सकती है प्रतिबंधित
◾एसडीएम ने दिए हाइवे से पत्थर, मलबा हटाने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश
◾ जेसीबी मशीन को भी अलर्ट मोड पर रखने के आदेश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अफसरों की टीम ने संयुक्त निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। रात के वक्त भी आवाजाही सुचारु रखने का निर्णय लिया गया। एसडीएम कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा ने एनएच के अधिकारियों को हाइवे पर जगह जगह गिरे पत्थरों को हटाने, खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा जेसीबी मशीनों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। चेताया की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को एसडीएम कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा के नेतृत्व में पुलिस तथा एनएच अधिकारियों की टीम ने कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे का निरीक्षण किया। टीम ने कत्यागाढ़ पुल के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद की स्थिति देखी। निर्णय लिया की अब रात को भी हाइवे पर आवाजाही सुचारु कर दी जाएगी। अत्यधिक बारिश होने पर सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही प्रतिबंधित कर रुट डायवर्ट कर दिया जाएगा। लोहाली, भोर्या बैंड, जौरासी, काकड़ीघाट आदि क्षेत्रों का भी जायजा लिया गया। एसडीएम पारितोष वर्मा ने एनएच के अधिकारियों को हाइवे पर पहाड़ी से जगह जगह गिरे पत्थरों व मलबे को हटाने तथा खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए। हाइवे पर तैनात तैनात मशीनों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा। साफ कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर सहायक अभियंता विनोद कुमार, चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार, क्वारब प्रभारी बालकृष्ण आर्या, आंनद राणा, मनीष कर्नाटक, कुबेर सिंह जीना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!