◾पंचायत प्रतिनिधियों व ग्राम प्रधान संगठन का चढ़ा पारा
◾ बीडीओ ने साफ की स्थिति तो शांत हुए पदाधिकारी
◾ गांव में किए जाने वाले विकास कार्यों का जायजा लेने गांव पहुंची थी टीम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के पटोडी़ सुनस्यारी गांव में एकाएक अधिकारियों की फौज पहुंचने से हड़कंप मच गया। बगैर ग्राम प्रधान को बताए गांव में अधिकारियों के पहुंचने की सूचना पर ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट के पदाधिकारियों का पारा चढ़ गया। पदाधिकारियों ने इसे मनमानी करार दिया। संगठन के पदाधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। बीडीओ ने साफ कहा की सीडीओ के निर्देश पर गांव में किए जाने वाले विकास कार्यों के निरीक्षण को टीम ने गांव का दौरा किया। कहा की इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को एक दिन पूर्व में ही दी जा चुकी थी।
बुधवार को पटोडी़ सुनस्यारी गांव में ब्लॉक मुख्यालय से बीडीओ महेश चंद्र गंगवार की अगुवाई में करीब एक दर्जन से अधिक कर्मचारी की टीम पहुंची। अधिकारियों के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोग सख्ते में आ गए। ग्राम प्रधान कैलाश पंत को भी सूचना भिजवाई गई। ग्राम प्रधान ने भी गांव में कोई कार्यक्रम न होने की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों से भी संपर्क साधा। करीब एक घंटे बाद टीम वापस लौट गई। ग्राम प्रधान कैलाश पंत ने बगैर सूचना के बड़ी संख्या में अधिकारियों के गांव पहुंचने पर आपत्ति जताई। आरोप लगाया की किसी बड़े नेता के इशारे पर अधिकारियों को गांव भेजा गया। मामले की सूचना अन्य ग्राम पंचायतों में भी आग की तरह फ़ैल गई। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज पडलिया तथा शेखर दानी ब्लॉक मुख्यालय जा धमके। अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी गहरी आपत्ति जताई। दो टूक चेताया की यदि ग्राम प्रधानो का उत्पीडन किया गया तो एकजुट होकर ब्लॉक मुख्यालय में ही धरना शुरु कर दिया जाएगा। बीडीओ बेतालघाट महेश चंद्र गंगवार ने साफ किए सीडीओ के निर्देश पर गांव में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए टीम गांव पहुंची थी। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान को पूर्व में दी जा चुकी थी। कहा की किसी जांच के लिए टीम गांव नहीं गई थी।

error: Content is protected !!