◾शिप्रा नदी के बीचोबीच फंस गया था गौवंशीय पशु
◾ एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय युवाओं ने चलाया अभियान
◾ नदी के उफान से लड़कर बचा ली गई गौवंशीय पशु की जान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शिप्रा नदी के उफान में फंसे गौवंशीय पशु को एसडीआरएफ, खैरना पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सफलता हाथ लगी हालांकि इस दौरान नदी के वेग ने भी रेस्क्यू में बार बार बाधा डाली।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार के ठिक बहने वाली शिप्रा के बीचोबीच बुधवार सुबह एक गौवंशीय पशु फंस गया। गौवंशीय पशु ने नदी से पार की ओर आने की काफी जद्दोजहद की पर नदी के उफान के आगे उसकी एक न चली। स्थानीय लोगों ने गौवंशीय पशु के फंसने की सूचना व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट को दी। व्यापारी नेता ने बगैर समय गवांए एसडीआरएफ छड़ा इकाई तथा खैरना चौकी पुलिस से संपर्क साधा तथा मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ व खैरना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची तथा स्थानीय चंदन सिंह गौणी व पुष्कर परिहार को साथ लेकर रेस्क्यू अभियान शुरु किया। नदी के उफान से कई बार अभियान में परेशानी आई पर टीम ने हार नहीं मानी। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद गौवंशीय पशु को नदी के बीचोबीच से सुरक्षित नदी किनारे पहुंचा दिया गया। स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ व पुलिस टीम के अभियान की सराहना की। इस दौरान एसडीआरएफ एसआई अर्जुन सिंह, खैरना चौकी एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, गौरव रावत, गोपाल रावत, दीपक त्रिपाठी, धनी राम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!