◾ मलबे में दबा घर का सामना, बाल बाल बची चार जिंदगियां
◾ प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग
◾ समीपवर्ती टूनाकोट गांव का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बारिश अब आफत बनकर बरसने लगी है। समीपवर्ती टूनाकोट गांव में बुजुर्ग महिला के मकान की छत मूसलाधार बारिश के बीच भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही की छत के मलबे की चपेट में कोई नहीं आया और बडा़ हादसा टल गया। क्षेत्रवासियों ने प्रभावित परिवार को क्षति का उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
भुजान रिची मोटर मार्ग पर स्थित टूनाकोट गांव निवासी सरस्वती देवी के आवासीय मकान की छत बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गई। छत के मलबे से घर का काफी सामान खराब हो गया। छत के क्षतिग्रस्त होने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग सरस्वती देवी के घर की ओर दौड़। गनीमत रही की घटना के वक्त सरस्वती देवी तथा उसकी बहु व दो बच्चे घर के बाहर थे। स्थानीय लोगों ने राजस्व उपनिरीक्षक को भी घटना की जानकारी दी तथा मलबे में दबे घर के सामान को बामुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक ने भी मौका मुआयना किया। भाजपा मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।
