◾अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर देखी जेसीबी मशीनों की तैनाती
◾गरमपानी खैरना क्षेत्र के पीछे बहने वाली शिप्रा नदी का भी लिया जायजा
◾ मताहतों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मूसलाधार बारिश के बीच एसडीएम कोश्या कुटोली फिल्ड में उतर आए। व्यवस्थाओं का जायजा ले अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे का निरीक्षण किया। अलग अलग स्थानों पर तैनात की गई जेसीबी मशीनों की स्थिति देखी। गरमपानी खैरना क्षेत्र के पीछे बहने वाली शिप्रा नदी का भी जायजा लिया। एनएच अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। एसडीएम पारितोष वर्मा के अनुसार बारिश बढ़ने व खतरा बढ़ने की स्थिति में रुट डायवर्ट भी किया जा सकता है। बताया की हली गांव की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
