◾ मूसलाधार बारिश से आवाजाही हुई खतरनाक
◾ जेसीबी मशीनों से मोटर मार्गो को खोलने की कवायद जारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मूसलाधार बारिश ने जनहित अस्त-व्यस्त कर दिया। मुख्य सड़कों के साथ ही गांवों को जोड़ने वाले तमाम मोटर मार्ग पहाड़ी से मलबा गिरने से बंद हो गए। गांवों के लोगों ने पैदल ही दूरी नापी। लोनिवि के कर्मचारी जेसीबी मशीन की मदद से मोटर मार्गो से मलबा हटा यातायात सुचारु कराने को जुटे रहे।
बारिश ने तमाम मुश्किलें खड़ी कर दी है जहां अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जोखिम बढ़ गया है वहीं गांवों को जोड़ने वाले तमाम मोटर मार्गो पर सफर खतरनाक हो चुका है। लगातार बारिश से पहाड़ी से हुए भूस्खलन से भुजान – बर्धो – बेतालघाट मोटर मार्ग पर काली पहाड़ी के समीप बंद हो गया जबकि भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के समीप मलबा आने यातायात प्रभावित रहा। रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर खैराली गांव के समीप आवाजाही ठप रही। रामनगर – बेतालघाट मोटर मार्ग पर भी लगभग एक घंटे तक आवाजाही ठप रही। लोडर मशीन से मलबा हटाए जाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ। मोटर मार्गो पर यातायात ठप होने से गांवों के बासिदों ने पैदल ही दूरी नापी हालांकि लोनिवि कर्मचारी जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटा मोटर मार्गो पर यातायात सुचारु कराने की कवायद में जुटे रहे।

error: Content is protected !!