◾ शिप्रा नदी के बहाव ने सूखा दिए क्षेत्र के वासिंदो के हलक
◾बहाव कम होने के बाद ही हो सकेगी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति
◾ दो टैंकरों से पानी बांट संकट टालने की कयावद
◾ शिप्रा नदी के वेग ने ठप कर दी क्षेत्र के पेयजल आपूर्ति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पेयजल संकट गहरा गया है। उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के उफान ने क्षेत्र की पेयजल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त कर डाले हैं। जल संस्थान दो टैंकरों के जरिए क्षेत्र में पानी बांट संकट कम करने में जुटा है‌। संबंधित विभाग के सहायक अभियंता दलिप बिष्ट के अनुसार नदी का वेग कम होने के बाद योजना को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाएगी। दावा किया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त टैंकरों के माध्यम से भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
लगातार हो रही बारिश ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठप कर दी है।
दोपांखी क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से गरमपानी खैरना क्षेत्र के बासिदों को पीने के पानी की आपूर्ति होती है पर लगातार बारिश से उफान में आई शिप्रा नदी ने पेयजल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त कर आपूर्ति ठप कर डाली है। जल संस्थान के सहायक अभियंता दलीप बिष्ट के अनुसार नदी का बहाव कम होने के बाद ही योजना में नए पाइप जोड़े जा सकेंगे। फिलहाल दो टैंकरों से क्षेत्र में पानी वितरित किया जा रहा है। दावा किया की आवश्यकता होने परअतिरिक्त टैंकर भी लगाए जा सकेंगे।

error: Content is protected !!