◾ भोर्या बैंड तथा लोहाली क्षेत्र में बाल बाल बचे यात्री वाहन
◾ एनएच कर्मियों की निगरानी में यातायात संचालित करने की मांग
◾खतरा टालने को की जाए एनएच कर्मियों की तैनाती
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटी जर्जर पहाड़ियों से लगातार हो रहे भूस्खलन से सफर खतरनाक हो चुका है‌। भोर्या बैंड तथा लोहाली की पहाड़ी से रुक रुक कर पत्थर गिरने से यात्री वाहनों पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने खतरे वाले स्थानों के आसपास एनएच कर्मियों की तैनाती कर उनकी देखरेख में यातायात संचालित किए जाने की मांग उठाई है।
कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर अतिसंवेदनशील लोहाली तथा भोर्या बैंड क्षेत्र में रुक रुक कर पत्थर गिरने से सफर खतरनाक हो चुका है। रविवार को भी भोर्या बैंड तथा लोहाली क्षेत्र में कई बार थुआ की पहाड़ी से पत्थर गिरे। गनीमत रही की हाइवे पर आवाजाही करने वाले यात्री वाहन चपेट में नहीं आए और बड़ा हादसा टल गया। पत्थर गिरने से यातायात भी ठप हो गया। एनएच की जेसीबी मशीन ने मलबा व पत्थर हटाकर यातायात सुचारु किया। एकाएक पहाड़ियों से गिर रहे पत्थरों से खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। स्थानीय मनीष तिवारी, मनोज नैनवाल, फिरोज अहमद, विरेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, संजय सिंह आदि ने खतरे वाले स्थानों के आसपास एनएच कर्मियों की तैनाती कर उनकी निगरानी में आवाजाही संचालित किए जाने की मांग उठाई है। ताकी खतरा टाला जा सके। लोगों ने कहा की खतरे वाले स्थानों पर दोनों ओर एनएच कर्मियों की तैनाती के साथ एक बार में एक ओर के वाहनों की आवाजाही करवाई जाए तो खतरे से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

error: Content is protected !!