◾ बारिश की चेतावनी को देख जिलाधिकारी ने घोषित किया अवकाश
◾10 से 13 जुलाई तक विद्यालय रहेंगे बंद
◾ प्रधानाचार्य समेत शैक्षणिक कर्मचारियों को विद्यालय में रहना होगा मौजूद
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनबाडी केन्द्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 10 जुलाई से 13 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे, साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों , कार्यालयोें में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Priyankabohra049@gmail.com