◾फूड कार्नर कर्मचारी आया चपेट में, गंभीर घायल
◾ प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
◾ हाइवे पर खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र की घटना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में पहाड़ से तराई को जा रही कार असंतुलित होकर हाईवे किनारे खड़ी दूसरी कार से टकराते हुए फास्ट फूड कार्नर में जा घुसी। हादसे में फास्ट फूड कार्नर में कार्य करने वाला कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गया। सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।
रविवार को देवलचौड़, हल्द्वानी निवासी बलवंत कार यूके 04 एबी 1395 में परिवार के चार सदस्यों के साथ गरुड़ ( बागेश्वर) से हल्द्वानी को रवाना हुए। बलवंत अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में पहुंचे ही थे की एकाएक कार का टायर पंचर हो गया और कार असंतुलित हो गई। असंतुलित कार हाइवे किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारते हुए फास्ट फूड कार्नर में जा घुसी। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फास्ट फूड में कार्य करने वाला जगदीश चंद्र चोटील हो गया। स्थानीय लोगों ने कार के अंदर फंसे लोगों को भी एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। घायल जगदीश को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कार सवार सभी लोग सुरक्षित है। चौकी पुलिस खैरना ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई।

error: Content is protected !!