◾ बंद कलमठ व बरसाती नाली न खोलें जाने पर चढ़ा पारा
◾ कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुनवाई न होने से टूटा धैर्य
◾ जल्द व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में बरसात शुरु होने के बावजूद बंद कलमठ व बरसाती नाली न खोलें जाने पर आखिरकार व्यापारियों का पारा चढ़ गया। छडा़ बाजार क्षेत्र में हाइवे पर उतर नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की एनएच प्रशासन अनदेखी पर आमादा है और खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द छडा़, गरमपानी तथा खैरना क्षेत्र में बंद कलमठ व बरसाती नाली नहीं खोली गई तो तहसील मुख्यालय में धरना शुरु कर दिया जाएगा।
शनिवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में व्यापारी सड़क पर उतर आए। एनएच प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा की बरसात शुरु हो चुकी है बावजूद बाजार क्षेत्रो में लाखों रुपये की लागत से बने कलमठ व बरसाती नाली बंद है‌। बाजार क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव से आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। बारिश का पानी लोगों के घरों तथा दुकानों में घुस रहा है जिससे क्षेत्रवासियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है बावजूद एनएच के अफसर सुध नहीं ले रहे। दो वर्ष पूर्व मूसलाधार बारिश के दौरान भी निकासी की व्यवस्था न होने से बरसाती पानी ने भारी तबाही मचाई थी। कई घरों में मलबा व कीचड़ घुस गया था। प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र ने कहा की एनएच के अधिकारी लापरवाही पर आमादा है। कई बार व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद अफसरों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द छडा़, गरमपानी तथा खैरना क्षेत्र में बंद कलमठ व नाली को नहीं खोला गया तो तहसील कोश्या कुटोली में अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा। इस दौरान इस दौरान संजय सिंह बिष्ट, गौरव बिष्ट,भीम सिंह, सुरेश बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, नवीन सिंह, भुवन मेहरा, गुड्डू, चंदन सिंह, दिनेश बिष्ट, संदीप सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!