◾ मूसलाधार बारिश से एकाएक बढ़ गया नदी का वेग
◾दहशत में दिन भर घरों से बाहर रहे क्षेत्र के लोग
◾ निर्माण कार्यों में लगी मिक्चर मशीने नदी के उफान में हुई ओझल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
देर रात से शुरु हुई मूसलाधार बारिश से एकाएक उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी का बहाव तेज हो गया। नदी का बहाव बढ़ने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। दिन भर लोग घरों से बाहर रहे। नदी के बहाव में बाढ़ सुरक्षा कार्यो में लगी मिक्चर मशीन बह गई। बारिश तेज होने के साथ ही क्षेत्रवासियों की धड़कनें भी बड़ गई है।
गुरुवार सुबह से लगातार हुई बारिश से शिप्रा नदी का वेग बढ गया। नदी का उफान बढ़ने से क्षेत्र के वासिंदे दहशत में आ गए। दो वर्ष पूर्व भी नदी के उफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। कई भवन जमींदोज हो गए तो कई आवासीय भवनों को भारी नुकसान पहुंचा। एक बार फिर नदी का बहाव बढ़ने से गरमपानी खैरना के वासिंदो को भय सताने लगा है। दहशत में आए लोग दिन भर घरों से बाहर निकल नदी के रुख पर नजर रखते रहे। नदी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों में इस्तेमाल की जा रही मिक्चर मशीन भी नदी के बहाव में ओझल हो गई। पोकलैंड मशीन से नदी के बहाव को डायवर्ट करने का प्रयास भी किया गया है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से विशेष अहतियात बरतने की अपील की है।
