◾एक्शल टूटने से अनियंत्रित हुआ वाहन, टल गया बडा़ हादसा
◾सड़क किनारे सुरक्षित यातायात को लगे लोहे के एंगल से टकराकर रुकी कार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना से रानीखेत को रवाना हुए व्यापारी की कार एक्शल टूटने से असंतुलित हो गई। गनीमत रही की सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकराकर कार सड़क पर ही रुक गई और बडा़ हादसा टल गया।
बुधवार को खैरना में कारोबार करने वाले रानीखेत निवासी दयाल सिंह दुकान के कर्मचारी गौरव उप्रेती के साथ कार डीएल 3सीसी एन 0541 से रानीखेत को रवाना हुए। रानीखेत पुल से कुछ आगे रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर कनवाडी़ की पहाड़ी के ठीक नीचे एकाएक एक्शल टूटने से कार असंतुलित हो गई। कार सड़क किनारे सुरक्षित यातायात को लगे लोहे के एंगल से जा टकराई। गनीमत रही की कार कोसी नदी की ओर नहीं पलटी तथा सड़क पर ही रुक गई और बडा़ हादसा टल गया। कार सवारों को मामूली चोट पहुंची। बाद में दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए।
