◾बाजार में लगा हैंडपंप भी दे चुका है जवाब
◾आए दिन पेयजल व्यवस्था चरमराने से लोग परेशान
◾जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान
◾पिछले दो वर्षों से आए दिन कर रहे परेशानी का सामना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। आए दिन पेयजल संकट गहराने से अब बारिश व कोसी नदी के पानी से लोग प्यास बुझाने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है की बीते दो वर्षों से हालत जस के तस है बावजूद व्यवस्था में सुधार को ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। आक्रोशित लोगों ने जल्द व्यवस्था में सुधार न किए जाने पर आंदोलन का ऐलान भी कर दिया है।
खैरना क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हैं। सप्ताह में एक दो दिन पानी की आपूर्ति होने के बाद कई दिनों तक आपूर्ति ठप हो जाती है। बाजार क्षेत्र में लगा एक मात्र सहारा हैंडपंप भी खराब हो चुका है जिस कारण क्षेत्र के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में अब बारिश व कोसी नदी के पानी का इस्तेमाल करने को विवश हो चुके हैं। स्थानीय बिशन जंतवाल ने आरोप लगाया है की दो वर्षों से आए दिन व्यवस्था चरमरा रही है बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बीते 15 जून से संकट गहरा गया है इसके बाद भी कोई देखने वाला नहीं है। एक मात्र हैंडपंप तक को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा। क्षेत्र के देवेंद्र गैडा़, दीपक सिंह, आंनद सिंह, संतोष कुमार, राजेंद्र सिंह नेगी, जीवन भंडारी, जगदीश चंद्र, राम सिंह आदि ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
