◾अमेल ग्राम पंचायत की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा
◾ग्राम प्रधान ने कर्मचारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश
◾ग्रामीण विकास को तैयार की गई नई कार्ययोजना, पूर्व में हुए कार्यों की हुई समीक्षा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक से सटे अमेल ग्राम पंचायत की खुली बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम प्रधान पूजा फुलारा ने ग्रामीण विकास को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत की नई कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा भी की गई।
सोमवार को अमेल ग्राम पंचायत की बैठक में ग्रामीण विकास का खाका तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूजा फुलारा ने की। ग्रामीणों ने पेयजल, सिंचाई समेत कई मुद्दे उठा समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान पूजा फुलारा ने बैठक में मौजूद कर्मचारियों को समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए। साफ कहा की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान भी किया। बैठक के दौरान गांव के विकास को नई कार्ययोजना तैयार की गई साथ ही पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा भी की गई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख गिरधर सिंह मजखोली, सरपंच किशोर कुमार, प्रतिनिधि शेखर फुलारा, पूर्व ग्राम प्रधान नवीन पंत, गिरीश पंत, हरीश कश्मीरा आदि मौजूद रहे।
