◾ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अधिकारियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
◾विभागीय कार्यप्रणाली पर जताई हैरान
◾ जल्द कार्य शुरु करवाए जाने की उठाई मांग, अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शिप्रा नदी पर किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यो में गरमपानी क्षेत्र की अनदेखी पर व्यापारी नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। सरकार ने पूरे क्षेत्र के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए बजट आवंटित किया है बावजूद महज चुनिंदा स्थानो पर कार्य कराए जा रहे है।
गरमपानी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरु न किए जाने पर व्यापारी नेताओं ने रोष जताया है। गरमपानी क्षेत्र को छोड़ खैरना क्षेत्र में चुनिंदा स्थानो पर कार्य कराए जाने पर हैरानी जताई है। व्यापारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। संगठन अध्यक्ष मनीष तिवारी के अनुसार बाढ़ का रुख गरमपानी से खैरना की ओर होता है पर गरमपानी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यो की अनदेखी की जा रही है। सवाल उठाया की यदि उपरी हिस्से से ही उफान नियंत्रित नहीं हुआ तो निचले हिस्से में बाढ़ सुरक्षा कार्य कितने कारगर साबित होंगे। अध्यक्ष ने बजट उपलब्ध होने के बावजूद गरमपानी क्षेत्र में कार्य शुरु न करवाएं जाने पर नाराजगी जताई है। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिलोचन बुधलाकोटी, भास्कर, देवेश त्रिपाठी, कमल आदि ने जल्द गरमपानी क्षेत्र में भी बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरु करवाए जाने की मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!