◾हजारों भक्तों ने किया हनुमान चालीसा पाठ
◾ कैंची धाम व काकड़ीघाट स्थित नीम करौली आश्रम में लगा भंडारा
◾ आसपास के क्षेत्रों के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गुरु पूर्णिमा पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम तथा काकड़ीघाट क्षेत्र में बाबा नीम करौली आश्रम में बाबा भक्तों का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर पर मत्था टेका। भंडारा भी लगा। बाबा के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
सोमवार को सुबह से ही आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम तथा काकड़ीघाट स्थित जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर बाबा नीम करौली आश्रम में श्रद्धालुओं का तांता लगा लगा। गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए। हजारों भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। विशाल भंडारा भी लगा। भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय हो उठा। नैनीताल, हल्द्वानी, रानीखेत, अल्मोड़ा, रामनगर के साथ ही लखनऊ, आगरा, बरेली, मेरठ, चंडीगढ़, गुजरात, दिल्ली आदि शहरों से पहुंचे भक्तों ने बाबा के दर पर मत्था टेका। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। पुलिस प्रशासन व मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
