◾ यात्रियों की सूचना पर खैरना बैरियर में रोक किया गिरफ्तार
◾विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन किया सीज
◾विशेष चैकिंग अभियान चला दस चालान कर वसूले पांच हजार
◾ क्वारब पुलिस ने भी किया अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

यात्रियों को बीच रास्ते में उतार नशे में धुत वाहन चालक को यात्रियों की सूचना पर पुलिस ने खैरना बैरियर में दबोच लिया। चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया जबकि वाहन सीज कर दिया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दस चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

रविवार को द्वाराहाट निवासी राजेश मठपाल ने चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार को दूरभाष पर सूचना दी कि वह परिवार संग द्वाराहाट से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। रास्ते में ही चालक मुकेश चंद्र तिवारी निवासी नैडी़, पैठानी, द्वाराहाट ने किराया ले शराब पी ली तथा उन्हें उतार दिया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने खैरना क्षेत्र में बैरियर लगाकर वाहन रोक लिया। चालक नशे में धुत पाया गया व अधूरे कागजत होने पर वाहन को सीज कर दिया गया जबकि चालक मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। बगैर कागजात, तेज रफ्तार वाहन चलाने, ओवर लोडिंग तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पांच एमबी एक्ट में चालान कर 2500 रुपये का चालान के साथ ही पांच पुलिस एक्ट के भी चालान कर 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी ने यातायात के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान गिरीश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

क्वारब पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान चला एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या की अगुवाई में चले अभियान में पुलिस टीम ने क्वारब निवासी पूरन सिंह को 72 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान आंनद राणा, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!