◾बारिश के बीच पहाड़ी के उपरी हिस्से में हुआ भूस्खलन
◾ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी हुई पत्थरों की बरसात
◾संयोगवश टल गई बड़ी घटना, यात्री वाहन भी चपेट में आने से बचे
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बारिश के साथ ही अब थुआ की पहाड़ी से आफत भी बरसने लगी है। गरमपानी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरा पत्थर परचून की दुकान में जा घुसा। संयोगवश कोई चोटिल नहीं हुआ और बडा़ हादसा टल गया। पत्थर ने दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त कर डाली। इधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी जगह जगह पत्थर गिरे। गनीमत रही की कोई यात्री वाहन चपेट में नहीं आया।
रुक रुक कर हो रही बारिश से गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में भी खतरा बढ़ गया है। रविवार सुबह बारिश के बीच थुआ की पहाड़ी से एकाएक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर हाइवे से होता हुआ स्थानीय व्यापारी देवेश कांडपाल की दुकान तक पहुंच गया। तेज गति से गिरे पत्थर ने दुकान की दीवार तथा कुछ सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही की पत्थर की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया बडा़ हादसा टल गया। बाजार क्षेत्र में कुछ और स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। इधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पाडली, दोपांखी, भोर्या बैंड, लोहाली, नावली, जोरासी आदि क्षेत्रों में पहाड़ी से पत्थर गिरे। एकाएक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से कई यात्री वाहन भी बाल बाल बच गए। एनएच विभाग के कर्मचारियों ने लोडर मशीन की मदद से हाइवे पर गिरे पत्थरों को हटाया।
