◾ सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने टेका बाबा के दर पर मत्था
◾ बारिश भी न डिगा सकी बाबा भक्तों की आस्था

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। बारिश के बावजूद बाबा भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर पर मत्था टेका। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।

शनिवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर मत्था टेका। सुबह से ही कैंची धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे बाबा भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। दोपहर में हुई बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था डिगा न सकी। बारिश के बीच बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक बाबा भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा को मंदिर प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था बनाई है।

error: Content is protected !!