◾गरमपानी से खैरना तक के कलमठ बंद, बरसाती नाली चौक
◾ दो वर्ष पूर्व बिगड़ चुके हालत फिर भी नहीं ली सुध
◾खतरा सामने होने के बावजूद लापरवाह बनी सरकारी मशीनरी
◾ विभागीय अनदेखी से स्थानीय बांसिदो में नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में कलमठ व बरसाती नाली बंद पड़े होने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। बरसाती मौसम के बाद भी व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। समय पर बंद कलमठ व बरसाती नाली न खोलें जाने पर बड़े खतरे का भी अंदेशा भी जताया है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से कलमठ तथा बरसाती नाली का निर्माण किया गया।मकसद था की बारिश के पानी से लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े पर दो वर्ष पूर्व अक्टूबर के महीने मूसलाधार बारिश में सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ा। कलमठ व बरसाती नाली बंद होने से बारिश का पानी व मलबा लोगों कि दुकानो व घरों में जा घुसा जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़। इस बार फिर व्यवस्था में सुधार न होने से हालात बिगड़ने का अंदेशा है। कलमठ व नाली जगह जगह बंद है जिससे लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। मनीष तिवारी, महेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, कैलाश नैनवाल, मनोज नैनवाल, कैलाश कांडपाल आदि ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!