◾फोन पे पर बोनस का लालच दे लिया झांसे में
◾ कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर सक्रिय हुए साइबर अपराधी
◾ परेशान किसान ने साइबर सेल में आनलाइन दर्ज कराया मामला

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

साइबर अपराधी नए नए तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। रामगढ़ ब्लॉक के नैकाना गांव निवासी व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने निशाना पर ले 51 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने साइबर सेल में आनलाइन शिकायत दर्ज करा मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला लोगों को साइबर अपराध से बचने को जागरूक कर रहा है बावजूद साइबर अपराधी नए नए तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कुछ महीने पहले व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर सेना के जवान समेत कई व्यापारियों को ठगी का शिकार बनाने के बाद अब साइबर अपराधियों ने तल्ला रामगढ़ के नैकाना गांव निवासी कास्तकार महेंद्र प्रताप सिंह को ठगी का शिकार बना डाला है। महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार उन्हें अज्ञात नंबर से फोन पे के विषय में जानकारी मांगी गई। 2999 रुपये के बोनस राशि का हवाला दे एक मैसेज खोलने को कहा गया साथ ही एक पिनकोड भी भेजा गया। इसी दौरान उनके खाते से 51 हजार रुपये की धनराशि उड़ा दी गई। किसान ने जब दोबारा उसी नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो नंबर बंद आया। खाते से धनराशि उड़ाए जाने से किसान महेंद्र प्रताप सिंह परेशान हो गए। किसान ने साइबर सेल में आनलाइन शिकायत दर्ज करा मामले का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!