◾एक घंटे बाद दूर की जा सकी तकनीकी खराबी
◾सुधार किए जाने के बाद बस गंतव्य को हुई रवाना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा से देहरादून रवाना हुई बस में खैरना के समीप तकनीकी खराबी आ गई। करीब एक घंटे तक बस हाइवे पर खड़ी रही। यात्रियो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बामुश्किल तकनीकी खराबी दूर की जा सकी तब जाकर बस गतंव्य को रवाना हो सकी।
बुधवार शाम चालक कमल किशोर तथा परिचालक राजेंद्र प्रसाद अल्मोड़ा डिपो की बस यूके 07 पीए 2899 में करीब 45 यात्रियों को लेकर देहरादून को रवाना हुए। बस अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना क्षेत्र के समीप पहुंची ही थी की एकाएक बस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक कमल ने बस को गरमपानी क्षेत्र तक पहुंचाया। करीब एक घंटे तक तकनीकी खराबी को दूर करने की मशक्कत की गई। बस में आई खराबी को बामुश्किल दूर किया जा सका। इस दौरान यात्री भी परेशान दिखे। तकनीकी खराबी को दूर किए जाने के बाद बस गंतव्य को रवाना हुई तब जाकर यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
