◾ पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
◾ गांवों की सुख शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
◾ भजन कीर्तनो से माहौल हुआ भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे अमेल गांव में विधि विधान से विशेष मंत्रोच्चार के बीच राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गांव की महिलाओं ने कोसी नदी से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय हो उठा। गुरुवार को भंडारा लगेगा।
बुधवार को अमेल ग्राम पंचायत के बसौरी धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह धर्माचार्य रमेश तिवारी, भुवन तिवारी, पंकज तिवारी ने विशेष मंत्रोच्चार के साथ यजमान बचे सिंह मेहरा से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विधि विधान से मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। इससे पूर्व गांवों की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। देर शाम तक भजन कीर्तनो का दौर जारी रहा। गुरुवार को विशाल भंडारा लगेगा। इस दौरान धर्मेंद्र मजखोली, गिरधर सिंह मजखोली, शेखर फुलारा, नंदन सिंह हाल्सी, लछम सिंह, नंदू आर्या आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!