◾ कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण
◾संगठनात्मक मजबूती का लिया गया संकल्प
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा की कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है। गरमपानी तथा टूनाकोट समेत कई अन्य क्षेत्रो में कार्यक्रम हुआ।
मंगलवार को महिला सभागार गरमपानी में हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना। पदाधिकारियों ने कहा की मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान दीवान सिंह,भुवन चंद्र, दीवान मेहरा, गोविंद नेगी, कुंदन सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बेतालघाट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इधर टूनाकोट गांव में मंडल महामंत्री सुनील मेहरा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुना। मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने कहा की मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। अध्यक्षता हेमा नेगी ने की। यहां चंदन सिंह करायत, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, मधुली देवी, कोश्लया देवी, कमला देवी, हेमा देवी,सरिता नेगी, सुंदर सिंह, पुष्कर सिंह, पान सिंह आदि जुटे रहे।
