◾देव डागरो ने दिया क्षेत्रवासियों को आर्शीवाद
◾ विशाल भंडारे में आसपास के गांवों से उमड़े श्रद्धालु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के कटिमी गजार गांव स्थित गुरु गोरखनाथ की धूणी में धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि को प्रार्थना भी हुई।
कटिमी गजार गांव स्थित गुरु गोरखनाथ की धूणी में हुए धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। देव डागरो ने लोगों को आर्शीवाद दिया। क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना भी की गई। विशाल भंडारा भी लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रतन गिरी, पूरन नाथ, बहादुर सिंह नेगी, प्रेम गिरी, त्रिलोक सिंह नेगी, केसर सिंह रावत, प्रताप सिंह नेगी, कांति बल्लभ पांडे, गणेश पांडे आदि लोग व्यवस्था बनाने में जुटे।

error: Content is protected !!