◾सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भंडारे के साथ पारायण
◾ आसपास के गांवों से उमडा़ आस्था का सैलाब
◾भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कोसी घाटी का माहौल भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे खैराली गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारा के साथ पारायण हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कोसी घाटी का माहौल गूंजायमान हो उठा। भंडारे में आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा।
खैराली गांव में कोसी नदी के तट पर स्थित रोजाना की तरह धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य भास्कर पांडे ने कथा के विभिन्न अध्याय बता विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा की भगवान श्रीकृष्ण धर्म की रक्षा तथा जगत कल्याण की रक्षा के लिए धरती पर अवतरित हुए। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के अमेल, रोपा, मल्लीसेठी, तल्ली सेठी, गजार, बेतालघाट, आमबाडी़, ऊंचाकोट, तिवाड़ीगांव, घंघरेठी, जावा, घोड़ियां हल्सों समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में शिरकत की। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। आयोजन समिति के शेखर फुलारा, पवन फुलारा, खुशाल सिंह बिष्ट, पंकज फुलारा, सुंदर बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, गिरधर मचखोली आदि दिन भर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!