◾चौकी पुलिस खैरना ने कहा शिंकजा मचा हड़कंप
◾आबकारी एक्ट के तहत किया गया मुकदमा दर्ज
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना गांव में परचून की दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री करने पर पुलिस ने दुकानदार को पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी के अनुसार अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा।
चौकी पुलिस खैरना ने गांवों में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने शराब बिक्री पर अंकुश लगाने को आसपास के गांवों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। सिल्टोना गांव में परचून की दूकान में शराब बेचने जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया। दुकान स्वामी नरेंद्र सिंह उर्फ नारद को शराब बिक्री करते हुए दबोच लिया। तलाशी में 55 पव्वे अवैध देशी शराब भी बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पर गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी प्रभारी के अनुसार गांवों में अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। दो टूक कहा की तस्करों को बख्सा नहीं जाएगा। इस दौरान एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!