◾गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
◾अखंड रामायण पाठ के बाद लगा भंडारा
◾आसपास के गांवों से उमडा आस्था का सैलाब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के कफूल्टा गांव में अखंड रामायण पाठ से माहौल राममय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा।
कफूल्टा गांव स्थित देवी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। धर्माचार्य हिमांशु मिश्रा ने यजमानों से मंत्रोचार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। गांवों की सुख, समृद्धि व शांति को विशेष प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल राममय हो उठा बाद में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आस-पास के बारगल, कफूल्टा, रातीघाट, गरजोली, जाख आदि तमाम गांव से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!